मोदी फॉर पीएम संगठन के मंच पर भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल (वर्चुअल चुनाव विजयोत्सव रैली 2022)
Events-Modiforpm-Delhi-08042022030649

Date: Mar 27, 2022

Venue: वर्चुअल चुनाव विजयोत्सव रैली 2022

Place/Address: Delhi, Delhi, India

Coordinator Information:

  • Modi For PM

About Event

देश के पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए मोदी फॉर पीएम संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में पिछले चार महीनो से लगातार "वर्चुअल चुनावी रैली" का आयोजन किया गया।

विधानसभा चुनाव 2022 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार राज्यों में पुनः प्रचंड बहुमत प्राप्त कर अपनी सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया। 

इसी विजयश्री को उत्सव के रूप में मनाने हेतु मोदी फॉर पीएम संगठन ने  "वर्चुअल चुनाव विजयोत्सव रैली 2022" का आयोजन किया जिसकी शुरुआत संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक श्री रोहित गंगवाल ने अपने स्वागत भाषण से की। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सैयद शाहनवाज हुसैन जी, उद्योग मंत्री, बिहार सरकार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा (पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट एवं उड्डयन कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार), डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी, राज्यसभा सांसद सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा, श्री प्रेम शुक्ला जी, वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा, श्री अविनाश राय खन्ना जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा (उपाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी), श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी, वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा (आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ), प्रो. नरेन्द्र तनेजा जी वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक उर्जा सेल, भाजपा (चिंतक, लेखक, विजिटिंग प्रोफेसर  एवं अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ), सुश्री नूपुर शर्मा जी वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, दिल्ली यूनिवर्सिटी) उपस्थित होकर संगठन के सदस्यों को संबोधित किया।  

विधानसभा चुनाव 2022 में मोदी फॉर पीएम संगठन के सदस्यों द्वारा जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक किए गए महत्वपूर्ण प्रयासो की प्रशंसा सभी गणमान्य अतिथियों ने की  व चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड विजय पर सभी को शुभकामनाएं भी दी। साथ ही मुख्य अतिथियों ने मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन के संस्थापक रोहितगंगवाल जी से आग्रह किया की आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर ऐसे ही सतत प्रयास किए जाये जिससे लोगों को नरेंद्र मोदी जी द्वारा अनवरत विकास कार्य व नये भारत के सपने को साकार करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में ज़्यादा ज़्यादा जानकारी मिल सके। संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री पिताम्बर मिश्रा  ने बताया की मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन के सभी राज्यों  के प्रदेश संयोजक व जिला संयोजकों ने विधानसभा चुनाव 2022 में तन मन धन व कठिन परिश्रम करके एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है और भविष्य  में होने वाले विधानसभा/लोकसभा चुनाव में इसी कर्तव्यनिष्ठा  के साथ जुटे रहेंगे। आयोजित वर्चुअल विजयोत्सव रैली 2022 में मोदी फॉर पीएम संगठन के पूरे भारत वर्ष से सभी जिला संयोजको, प्रदेशों संयोजकों समेत विश्व के कई देशों के अंतरराष्ट्रीय संयोजकों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री जी, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता, भाजपा, संरक्षक - मोदी फॉर पीएम (पूर्व चेयरमैन - राष्ट्रीय अनु. जाति/जनजाति आयोग,भारत सरकार) ने की।

इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सह-संयोजक शैलेन्द्र सिंह विल्टन जी, राष्ट्रीय सह-संयोजक व उत्तर भारत संयोजक एस.एस. सिंह जी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एस. के. वर्मा जी व पंकज मिश्रा जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) सुषमा त्रिपाठी जी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) सुषमा मौर्या र्जी, उत्तर प्रदेश महासचिव एस.एस. वर्मा जी, उत्तर प्रदेश मीडिया सचिव, राजेश तोमर, झांसी जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी, आगरा जिलाध्यक्ष आकाश जैन, वाराणसी जिलाध्यक्ष अंकित बरनवाल, वाराणसी जिला उपाध्यक्ष मोनीष गुप्ता जी, गोण्डा बस्ती जिलाध्यक्ष उमा शंकर सोनी जी, हरदोई जिलाध्यक्ष राजीव सिंह जी, लखनऊ नगर अध्यक्ष राजेश जोगी जी, जिलाध्यक्ष अमेठी (महिला विंग) संगीता यादव जी, लखनऊ नगर अध्यक्ष (महिला विंग) सालेहा सिद्दीकी जी, लखनऊ जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा ) पुष्पा देवी जी, ललितपुर जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी जी, साकेत स्वरूप रस्तोगी, दिनेश शर्मा।   

गोवा संयोजक श्री क्रिस्टोफर डिसोजा, पंजाब संयोजक श्री पूरण परदेसी, पंजाब सह-संयोजक श्री अनुभव जैन, चंडीगढ़ संयोजक अश्वनी शर्मा जी, जिला अध्यक्ष, देहरादून (उत्तराखंड) श्री सतीश रावत, श्री तन्मय सिन्हा गुजरात संयोजक आईटी सेल, एस. हकुमत सिंह एडवोकेट (जम्मू जेके यूटी.) व संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Our Guest

  • NA

Video

Contact Us