देवभूमि में मोदी फॉर पीएम "हिमाचल प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन" आयोजित, कई दिग्गज भाजपा नेता हुए शामिल...
Events-Modiforpm-Una-13072022014235

Date: Jul 10, 2022

Venue: दी चिंतपूर्णी हाइट्स

Place/Address: Una, Himachal Pradesh, India

Coordinator Information:

Name:
Ravi Katoch
Email Id:
ravi.gypindico@yahoo.com
Contact:
+91 9888101433
Bio:
Born on 17 July 1985, Ravi Katoch was born and brought up in Indora (Kangra, Himachal Pradesh). His father is an army retired officer. Currently, he works as an Area Development Manager in an MNC. He has a keen interest in social welfare and is actively involved in activities like blood donation camps & tree plantation.

About Event

दिनांक 10/07/2022 को मोदी फॉर पीएम संगठन द्वारा "हिमाचल प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन" का आयोजन संगठन के संस्थापक श्री रोहित गंगवाल जी की उपस्थिति में हुआ। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी आ. अविनाश राय खन्ना जी, विशिष्ट अतिथि श्री बलबीर सिंह जी, विधायक चिंतपूर्णी एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. विवेक जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संरक्षक, मोदी फॉर पीएम डॉ. विजय सोनकर शास्त्री जी ने की।

मुख्य अतिथि आ. खन्ना जी द्वारा प्रदेश के ज़िला संयोजको को नियुक्ति पत्र भी दिए गये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि घर घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पे क्रियान्वित करने कि आवश्यकता है और डबल एंजिन की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना है।

श्री रोहित गंगवाल जी ने पदाधिकारियों का प्रोत्साहन करते हुए इसके व्यापक प्रसार की भी बात की। कार्यकारी अध्यक्ष पीताम्बर मिश्रा ने बताया कि अब केवल निःस्वार्थ भाव से प्रदेश में भाजपा सरकार को पुनः लाने का कार्य हम सबको मिलकर करना है।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रान्त से प्रदेश संयोजक रवि कटोच जी, स्वर्ण सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा जी, प्रांत प्रभारी एवम कोर कमेटी सदस्य सुरुचि शर्मा जी प्रदेश प्रेक्षक कोर समिति सदस्य अश्वनी धीमान जी, उत्तर भारत एवं पंजाब संयोजक पूरन परदेसी जी, उत्तर जोन संयोजक एवं पंजाब सह-संयोजक अनुभव जैन जी, राष्ट्रीय संयोजक आईटी सेल चिराग गंगवाल जी, चिंतपूर्णी विधानसभा संयोजक सुमन शर्मा जी,  चिंतपूर्णी विधानसभा सचिव संजीव कुमार जी, गगरेट विधानसभा संयोजक देवराज मल्होत्रा जी, उना जिला उपाध्यक्ष सुरेश पॉल जी के आलावा प्रो. केसी सूद जी, रिया ठाकुर जी, डॉ. विवेक जी अल्का संधु जी, संदीप शर्मा जी एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Our Guest

  • श्री अविनाश राय खन्ना जी

Contact Us